Saturday June 28, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

बारिश, बिजली और ओलावृष्टि की चेतावनी, आज और कल होगी झमाझम बरसात

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-  राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में झोंकेदार हवाओं के साथ 31 मार्च को ओलावृष्टि की भी संभावना बन रही है।

उत्तर प्रदेश का मौसम बृहस्पतिवार से बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने बारिश, बिजली और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 30 मार्च की सुबह से ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदला मौसम रंग दिखाएगा। 31 मार्च को पूरा प्रदेश बारिश से तरबतर होने के आसार हैं। दो अप्रैल से फिर मौसम खुलेगा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अफ़ग़ानिस्तान से उत्तर पश्चिमी भारत की ओर पश्चिमी विक्षोभ बढ़ रहा है। वहीं दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के निचले क्षोभमंडल में चक्रवाती स्थितियां बनी हुई हैं। बंगाल की खाड़ी से चलने वाली नमीयुक्त पुरवा हवा और अरबसागर से उठनी वाली पछुआ हवाएं साथ मिलकर गरज-चमक, बारिश और ओलावृष्टि का कारण बनेंगी।

हवाओं का प्रभाव प्रदेश में अधिकतम होने के कारण वर्षा के क्षेत्रीय वितरण एवं तीव्रता में वृद्धि होने के साथ राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हलकी से मध्यम बारिश होने की संभावना है| इस दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में झोंकेदार हवाओं के साथ 31 मार्च को ओलावृष्टि होने की भी संभावना बन रही है। एक अप्रैल से प्रभाव घटेगा और बारिश की तीव्रता कम होगी। दो अप्रैल को लखनऊ समेत प्रदेश में मौसम शुष्क हो जाने की आशंका है।

ओलावष्टि की आशंका इन क्षेत्रों में अधिक है

मौसम विभाग के मुताबिक, यूं तो प्रदेश में जगहों पर ओलावृष्टि की आशंका है। पर इन जिलों में सर्वाधिक है, जैसे आगरा, अलीगढ़, अमरोहा, बदायूं, बागपत, बरेली, बिजनौर, एटा, फिरोजाबाद, हरदोई, हाथरस, लखीमपुरखीरी, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शाहजहांपुर, शामली, सीतापुर और श्रावस्ती।

दिनभर चली पछुआ, शाम को छाई बदली

लखनऊ में मौसम ने बुधवार को कई रंग दिखाए। सुबह कड़ी धूप से अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर में चलीं पछुआ हवाओं ने मौसम में बदलाव के संकेत दिए। शाम को पांच बजे के करीब बदली छा गई। रात का तापमान 18.5 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और हवाएं मौसम में बदलाव ला रही हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 31 मार्च को लखनऊ में भी तेज बारिश, हवाएं, ओले और मेघ गर्जन के आसार हैं। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि कृषि व धान मंडियों में खुले में रखे अनाज का सुरक्षित स्थान पर भंडारण कर लें। पक कर तैयार फसलों को भी सुरक्षित कर लें।